{"_id":"64345e7fcb4420a13a0f4d66","slug":"take-action-on-suspended-shops-if-found-correct-in-investigation-rb-bhadohi-news-c-20-1-148179-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में सही मिलने पर निलंबित दुकानों पर करें कार्रवाई: आरबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में सही मिलने पर निलंबित दुकानों पर करें कार्रवाई: आरबी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विशेष सचिव खाद्य एवं रसद विभाग आरबी सिंह ने नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण में लापरवाही न बरतने, कोटे की दुकान में पारदर्शिता लाने और कोटेदारों तक राशन आपूर्ति को आसान बनाने पर जोर दिया। कहा कि निलंबित चल रही कोटे की दुकानें अगर जांच में दोषी मिलती हैं तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाए। सोमवार को वे सदर गेस्ट हाउस सभागार में विभागीय समीक्षा कर रहे थे। बैठक में उन्होंने राशन वितरण के साथ ही आपूर्ति और कार्डधारकों के चिह्नित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया। कोटे की दुकानों तक समय से राशन आपूर्ति न होने के मामले में नाराजगी व्यक्त की और कहा कि सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधितों का अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई होगी।
इस दौरान जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में पौने दो लाख पात्र गृहस्थी, 38266 अंत्योदय कार्डधारक हैं। इन सभी तक राशन की पहुंच को आसान बनाने के लिए पांच सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था लागू है, जो कोटेदारों तक राशन आपूर्ति करते हैं। बताया कि जनवरी में दो, फरवरी में एक, मार्च में दो कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर 67000 रुपये जब्त किया गया है। वहीं जिले के विभिन्न ब्लॉकों में फिलहाल 10 कोटे की दुकानों का आवंटन अभी नहीं हो सका है। उन्होंने विशेष सचिव को जिले के निलंबित कोटेदारों की दुकानों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले की आनापुर, सिकंदरा में जांच प्रक्रिया चल रही है।
बैठक में विशेष सचिव ने फाइलों के रखरखाव का ध्यान देने और पात्र व अपात्र कार्डधारकों का चिन्हांकन करने का निर्देश दिया। बैठक में डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह, एएमओ दिनेश यादव, आपूर्ति निरीक्षक बीके विश्वकर्मा, अनिल कुमार, संगीता यादव आदि रहे।