फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sweeper candidates' fast continues

सफाईकर्मी अभ्यर्थियों का अनशन जारी

Wed, 29 Dec 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sweeper candidates' fast continues
सफाईकर्मी पद पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का बेमियादी अनशन पांचवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टिन शेड के नीचे अनशन पर बैठे अभ्यर्थी कड़ाके की ठंड के बाद भी डटे रहे। चेतावनी दी कि जब तक नियुक्ति प्रक्रिया नहीं शुरू हो जाती है, उनका अनशन चलता रहेगा। अब आर-पार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन

जिले में सफाईकर्मी पद पर भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2008 से लंबित चल रही है। इसे लेकर कई बार अभ्यर्थी धरना, प्रदर्शन के साथ अनशन भी कर चुके हैं। साथ ही विरोध स्वरूप करीब डेढ़ वर्ष तक अभियान चलाकर कलेक्ट्रेट परिसर सहित अन्य स्थानों पर सफाई कार्य भी करते रहे। इसके बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया नहीं पूरी हो सकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामला संज्ञान में आने पर तीन माह में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी अभी तक कोई कदम नहीं उठाए जाने से जनहित संघर्ष समिति के बैनर तले कई अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में बेमियादी अनशन शुरू कर दिया है। पांचवें दिन मंगलवार को भी अनशन पर डटे रहे। अनशन करने वालों में महेश प्रसाद, अच्छेलाल, बृजराज सरोज, नन्हकू, शिवलाल, अशोक कुमार, संतोष कुमार, श्रवण कुमार, उदय व महेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed