फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sweats are flowing to improve the art

कला को निखारने के लिए बहा रहे हैं पसीना

Fri, 24 Apr 2020 05:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Sweats are flowing to improve the art
लॉकडाउन के खाली समय में गोलखरा गांव में रिहर्सल करता मार्शल आर्ट खिलाड़ी आदर्श तिवारी। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। लॉकडाउन के खाली समय में अपने पसंद के कार्य खूब किए जा रहे हैं। कोई खेलकूद और ड्राइंग-पेंटिंग में समय गुजार रहा है तो किसी को वर्क आउट और एक्सरसाइज के समय में कटौती नहीं करनी पड़ रही।
विज्ञापन

जिले के मार्शल आर्ट खिलाड़ी आदर्श तिवारी खाली समय में अपनी कला को निखारने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। डीघ क्षेत्र के मार्शल गोलखरा गांव निवासी आदर्श ने यूं तो कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की मार्शल आर्ट प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया है, लेकिन लॉकडाउन में वह घर पर ही हैं। खाली समय में अपनी कला को निखारने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। कहते हैं कि गंगा की रेती पर खाली समय में खूब रिहर्सल करता हूं। कोइरौना मार्केट निवासी राहुल गुप्ता घर पर ड्राइंग और पेंटिंग कर लॉकडाउन के खाली समय का उपयोग कर रहे हैं। मिश्राइनपुर गांव निवासी प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार और सागर बिंद ने कहा कि खाली समय अखबार से देश-विदेश और कोरोना संक्रमण की ताजी सूचनाएं पढ़कर और लूडो खेलकर आसानी से कट जा रहा है। काशीरामपुर गांव निवासी बालक सौभाग्य मालवीय कहते हैं कि छुट्टियों में ड्राइंग बना रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed