फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sun comes out after rain; humidity adds to the discomfort

Bhadohi News: बारिश के बाद निकली धूप, उमस ने बढ़ाई परेशानी

Fri, 28 Aug 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Sun comes out after rain; humidity adds to the discomfort
दोपहर के समय आसमान में छाया रहा बादल। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में बारिश के बाद सामान्य हुए मौसम के बाद बृहस्पतिवार को एक बार फिर से उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। पूरे दिन तेज धूप का असर बना रहा। जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। इस बीच तीन बजे के आसपास आसमान में काले बादल देखे गए, लेकिन बिना बरसे ही निकल गए। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। जिले में मौसम के उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। तीन दिन पहले झमाझम बारिश के बाद जिले का मौसम सामान्य हो गया था और लोगों को उमस भरी गर्मी से आराम मिला था, लेकिन बीते दो दिनों से एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है। बुधवार को जहां दिनभर धूप-छांव का असर बना रहा। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह से ही तेज धूप का असर देखा गया।
विज्ञापन

इस बीच शाम के समय कुछ देर के लिए आसमान में काले बादल जरूर देखे गए, लेकिन इसके बाद भी बादल केवल ललचा कर निकल गए। धूप के कारण लोगों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि मौसमी उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर देखने को मिला है। बारिश से मौसम सामान्य हो रहा और फिर उमस लोगों को परेशान कर रही है। जिससे लोगों की बॉडी को मौसम के साथ सामंजस्य बिठाने में परेशानी हो रही है। जिससे उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज बढ़े हैं। इस तरह के मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि दो दिन मानसून सक्रिय रहने से अच्छी बारिश हुई थी। उसके बाद हवाओं की दिशा में परिवर्तन से धूप खिल रही है। अधिकतम तापमान जहां 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा है। आगामी 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed