फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sump water flowing on the main road of the village

Bhadohi News: गांव की मुख्य सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी

Fri, 19 May 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sump water flowing on the main road of the village
ज्ञानपुर। मुख्यालय से सटे लखनो गांव गांव के मुख्य मार्ग पर नाबदान का पानी बह रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार शिकायतें भी दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

लखनो गांव के हरिजन बस्ती में लगभग 500 लोगों की आबादी रहती है। गांव की हरिजन बस्ती को जाने वाले मार्ग में कई सालों से नाबदान का पानी बह रहा है। नाली न होने के कारण लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी रोड पर ही बह रहा है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी तो होती ही है। इसके अलावा संक्रामक बीमारियों का डर भी सताता रहता है। स्थानीय लोगों ने कई बार इसको लेकर शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्य नहीं हुआ। गांव निवासी कोको दुबे ने कहा कि यह गांव का प्रमुख मार्ग है। इसी मार्ग से होकर लोग टकटहिया गांव की ओर भी जाते हैं। बारिश के दिनों में आने जाने में काफी परेशानी होती है। वहीं विकास कन्नौजिया ने कहा कि सड़क पर नाबदान का पानी बहने के कारण अक्सर कई बार लोग वाहन समेत गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कच्चे मार्ग के निर्माण को लेकर कई बार नापजोख भी कराया गया, लेकिन उसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मांग किया कि मार्ग की मरम्मत कराकर नाली का निर्माण कराया जाए। जिससे गांव व बस्ती के लोगों को इससे राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed