फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sukanya prosperity will not take into account tax cuts

सुकन्या समृद्धि खाते में नहीं होगी टैक्स कटौती

Tue, 30 Jun 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jun 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
Sukanya prosperity will not take into account tax cuts
सावधि जमा (एफडी) में आज सरकार 8.25 प्रतिशत ब्याज दे रही है जबकि सुकन्या समृद्धि खातों पर 9.20 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इसके अलावा एफड़ी में टैक्स छूट नहीं है जबकि सुकन्या खाते की परिपक्वता रकम बगैर टैक्स कटौती के मिलेगी।
विज्ञापन

वे यूनियन बैंक आफ इंडिया मुख्य शाखा में योजना का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद ग्रहण करने के बाद सबसे अधिक ध्यान सामाजिक सुरक्षा पर दिया है। उन्होंने जनधन योजना, बीमा योजना के अलावा अटल पेंशन योजनाओं की शुरूआत कर मध्यवर्गीय परिवारों का जीवन सुरक्षित बनाने का प्रयास किया। बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना अब तक डाक घरों में चलती थी जिसे अब बैंक भी संचालित करेंगे। ताकि हर व्यक्ति लाभ उठा सके। बताया कि अपनी 10 वर्ष से कम उम्र की बेटी के नाम मात्र 1 हजार रुपये से खाता खोल कर आप हर साल जो बन पड़े जमा करते जाइए। बेटी जब 21 वर्ष पूरे कर लेगी तो यही रकम उसकी उच्च शिक्षा अथवा विवाह में काम आएंगे। मुख्य प्रबंधक  प्रशांत कुमार साहू ने बताया कि चालू वर्ष में सरकार ने 9.2 प्रतिशत ब्याज निर्धारित किया है। इस दौरान उपस्थित बैंक ग्राहकों ने योजना के बावत सवाल भी पूछे। संचालन सुप्रियो हाजरा ने किया। मुख्य रूप से राकेश गुप्ता, सायकत सिन्हा, विनय गुप्ता, अश्विनी हर्ष, फैजल अहमद, अशरफ अली, अशोक जायसवाल,. राजेश जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed