फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Students union election in KNPG College

केएनपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बजा बिगुल

Sat, 04 Dec 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Students union election in KNPG College
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज गया। चुनाव अधिकारी डॉ. ऋचा यादव ने सुबह 11 बजे छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी की। इसके तहत चार दिसंबर से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी और 16 दिसंबर को मतदान और मतगणना होगी। इसी के साथ लिंगदोह समिति की ओर से निर्धारित आचार संहिता भी लागू हो गई है। अधिसूचना जारी होते ही अध्यक्ष सहित अन्य पदों के दावेदार जुलूस और रैली निकालकर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चार दिसंबर को सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्रों की रसायन विज्ञान भवन से बिक्री शुरू हो जाएगी। सात दिसंबर को सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। अगले दिन आठ दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच और तीन बजे वैध पर्चे की घोषणा की जाएगी। नौ को नामांकन पत्रों की वापसी सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होगी। उसी दिन प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन अपराह्न तीन बजे किया जाएगा। तत्पश्चात 16 दिसंबर को सुबह आठ से अपराह्न दो बजे तक केएनपीजी कॉलेज परिसर में मतदान के बाद अपराह्न तीन बजे से मतगणना शुरू होगी। उसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। प्राचार्य डॉ. पीएन डांगरे और सहायक निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी डॉ. ऋचा यादव ने अधिसूचना जारी करने के साथ ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही महाविद्यालय में आचार संहिता प्रभावी हो गई है। अब कॉलेज परिसर में कोई भी प्रत्याशी बैनर-पोस्टर आदि नहीं लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed