फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Student Union Elections: Nomination today in KNPG amid tight security

छात्रसंघ चुनाव: केएनपीजी में कड़ी सुरक्षा के बीच आज नामांकन

Tue, 07 Dec 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Student Union Elections: Nomination today in KNPG amid tight security
फोटो: 07
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव : आज केएनपीजी में नामांकन
पांच काउंटर बनाए गए, मुख्य गेट पर तैनात रहेगी फोर्स
41 संभावित उम्मीदवारों ने लिए हैं 57 नामांकन पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को पांच काउंटरों पर अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए नामांकन होगा। इसके लिए सुरक्षा को बढ़ा दी गई है। मुख्य द्वार से लेकर नामांकन स्थल तक पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। 41 उम्मीदवारों ने 57 नामांकन पत्र लिया है।
महाविद्यालय में 16 दिसंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर सरगर्मी बढ़ गई है। शनिवार को करीब-करीब सभी संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र ले लिया। मंगलवार को शुरू होने वाले नामांकन के लिए सोमवार को कॉलेज परिसर में महाविद्यालय प्रशासन और प्रत्याशियों के बीच मंथन चला। निर्वाचन अधिकारी डॉ. ऋचा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 18 प्रत्याशियों ने 25 नामांकन पत्र खरीदे हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशियों ने 12, महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने छह, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए पांच प्रत्याशियों ने पांच, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए चार ने चार व विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए चार प्रत्याशियों ने पांच नामांकन पत्र खरीदे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होगा। नामांकन के समय प्रत्याशी के साथ केवल प्रस्तावक को ही काउंटर तक आने की अनुमति दी जाएगी। महाविद्यालय परिसर में बाहरी व्यक्ति नहीं आ सकेंगे। छात्र-छात्राएं अपने परिचय पत्र और फीस रसीद के साथ ही आएं।
विज्ञापन

---
पोस्टर-बैनर के खिलाफ चला अभियान
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को पोस्टर-बैनर के खिलाफ अभियान चला। कॉलेज परिसर से लेकर बाहर पूरे दिन कर्मचारी बैनर और पोस्टर को हटाते रहे। प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने कहा कि महाविद्यालय में अगर कोई प्रत्याशी पोस्टर आदि लगाएगा तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
छात्रसंघ चुनाव वाली खबर में---इनसेट--
छात्रसंघ चुनाव वाली खबर में---इनसेट--
आठ को होगी नामांकन पत्रों की जांच
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सात दिंबर को नामांकन होगा। आठ को सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और उसके बाद वैध पर्चे की घोषणा होगी। निर्वाचन अधिकारी ऋचा यादव ने कहा कि नौ दिसंबर को नामांकन वापसी सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होगी। उसी दिन प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन तीन बजे होगा। 16 दिसंबर को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मतदान और उसके बाद दोपहर तीन बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed