फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Student union election: 37 contenders filed nomination

छात्रसंघ चुनाव: 37 दावेदारों ने किया नामांकन

Wed, 08 Dec 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Student union election: 37 contenders filed nomination
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को गहमागहमी के बीच छात्रसंघ चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर 37 लोगों ने नामांकन किया। इनमें से अध्यक्ष पद के लिए 10 और महामंत्री के लिए तीन उम्मीदवारों ने दावेदारी की। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच और बृहस्पतिवार को नाम वापसी होगी।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव को लेकर मंगलवार को सुबह से ही ज्ञानपुर नगर में सरगर्मी रही। अध्यक्ष सहित अन्य पदों के दावदारों के कार्यालयों पर बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक जुट गए। सुबह 10 से 11 बजे तक समर्थक बाइक और चार पहिया वाहनों से नगर का चक्कर लगाने लगे। उसके बाद बारी-बारी से दावेदारों ने जुलूस की शक्ल में महाविद्यालय में पहुंचकर नामांकन किया। इस दौरान नामांकन कक्ष तक प्रत्याशी संग प्रस्तावक ही गए। सुरक्षा के मद्देनजर सीओ ज्ञानपुर एके सिंह के साथ काफी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। निर्वाचन अधिकारी डॉ.ऋचा यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशियों ने 11 पर्चे भरे। उपाध्यक्ष के लिए छह, महामंत्री के लिए तीन, पुस्तकालय मंत्री के लिए सात, कला संकाय के लिए चार, कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के लिए तीन-तीन प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच और बृहस्पतिवार को नाम वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed