फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Strictness on criminals, open history sheet of seven

अपराधियों पर सख्ती, सात की खुली हिस्ट्रीशीट

Tue, 14 Dec 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Strictness on criminals, open history sheet of seven
कालीन नगरी में आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम के लिए अपराधियों पर सख्ती शुरू हो गई है। महीने भर में एसपी डॉ. अनिल कुमार की संस्तुति पर लूट, हत्या सहित अन्य मामलों में वांछित सात आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। पांच मुकदमों में 18 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहने वालों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

अपराध रोकने और अपराधियों पर सख्ती को लेकर पुलिस की ओर से दावे तो होते हैं, लेकिन वास्तविकता कुछ और होती है। छोटे-छोटे गैंग का पर्दाफाश कर पुलिस पीठ थपथपा लेती है। मुख्यमंत्री की ओर से अपराध के जीरो टॉलरेंस की नीति को लेकर जिले की पुलिस गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर से लेकर इनामी बदमाशों तक पर शिकंजा कसनेे लगी है। पुलिस कप्तान डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि महीने भर में गैंगस्टर के पांच मुकदमों में 18 आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। सात लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसमें भदोही कोतवाली के दया सरोज, औराई के धीरज दूबे, कार्तिक दूबे, चौरी के गणेश चौहान, गोपीगंज के दीनानाथ तिवारी, औराई के मो. जिशान और सरताज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दो नए गैंग भी पंजीकृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि इनामिया बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। ज्ञात हो, साल भर पूर्व कानपुर के बिकरू कांड के बाद 78 लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। एसपी ने सभी थानेदारों से थानों के टॉप टेन अपराधियों की सूची तलब की है। एक सप्ताह के अंदर सभी को लूट, हत्या, डकैैती, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में वांछित टॉप टेन अपराधियों का ब्योरा मांगा गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed