फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   strict level sports competition block players performed well and became champions

Bhadohi: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, ब्लॉक के खिलाड़ियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन, बने चैंपियन

Tue, 19 Nov 2024 09:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 19 Nov 2024 09:13 PM IST
सार

 बेसिक शिक्षा विभाग की ओर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भदोही ब्लॉक के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और चैंपियन बने। 

विज्ञापन
strict level sports competition block players performed well and became champions
विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित करते अधिकारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ज्ञानपुर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पुलिस लाइन में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। दो दिनों में ब्लॉक के बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। भदोही ब्लॉक खेलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बना।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद भी बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।बच्चों को कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करके आगे बढ़ने व अपने परिवार, गांव, समाज व देश का नाम रोशन करने का संदेश दिया।
विज्ञापन


कहा कि खेल हो या फिर पढ़ाई, सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल बच्चों, शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया। शिक्षकों को संदेश दिया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व संपन्न हुई विविध खेलों की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भदोही ब्लाॅक प्रथम, औराई द्वितीय और ज्ञानपुर ब्लाॅक ने तृतीय स्थान हासिल किया। औराई ब्लाॅक के कंपोजिट विद्यालय द्वारिकापुर की छात्रा अंजली यादव ने 100, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त करके व्यक्तिगत स्तर पर चैंपियन बनीं।




प्रतियोगिता संपन्न कराने में जिला व्यायाम शिक्षक मनोज उपाध्याय, समरजीत यादव, सूर्यकांत मौर्य, दिलीप सिंह, कामिनी पाठक, जितेंद्र तिवारी, अखिलेश यादव, महेंद्र यादव, मुकुल त्रिपाठी ने सराहनीय योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed