फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Street lights are not working, the area is dark as soon as evening falls

Bhadohi News: स्ट्रीट लाइटें खराब, शाम होते ही मोहल्ले में अंधेरा

Fri, 04 Jul 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Street lights are not working, the area is dark as soon as evening falls
नगर को दुधिया रोशनी से रोशन करने की मुहिम अफसरों की उदासीनता से फेल होती दिख रही है। सार्वजनिक स्थलों और संपर्क मार्गों के किनारे लगी ज्यादातर स्ट्रीट लाइट बारिश में बुझ गई हैं। इससे अंधेरे में चलना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बाद भी सुधार न होने पर मोहल्ले के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। खमरिया नगर के वार्ड 13, मधईपुर, मंदिर वाले मार्ग और कुजड़ान बस्ती में खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट कई दिनों से खराब है। बारिश में शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। लेकिन नगर पंचायत की तरफ से सही नहीं किया जा रहा है। नगर के प्रकाश मौर्य, राजेंद्र प्रसाद, कन्हैया लाल, आनंद मौर्य, रजनीकांत, सर्वेश ने लाइटें सही कराने की मांग किया। सभासद जितेंद्र मौर्य ने कहा कि नगर पंचायत में इसकी शिकायत की गई, लेकिन लिफ्टिंग वाहन खराब होने का हवाला देकर अभी तक सही नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed