फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Storm caused havoc in the district, killing three

आंधी-तूफान ने जिले में मचाई तबाही, तीन की मौत 

Thu, 26 May 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Thu, 26 May 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
 जिले में बुधवार की भोर में आई आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। चक्रवात की तरह आई आंधी के दौरान जिले में सैकड़ों पेड़ गिर गए। तूफान में गिरे पेड़ से दबकर सुरियावां क्षेत्र के भिखमापुर में महिला, पाली भिड़िउरा में अधेड़ और सागरपुर में युवक की मौत हो गई। इसके अलावा दो किशोरों समेत दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। बुधवार को भोर में करीब साढ़े चार बजे आंधी-तूफान के दौरान घर से बाहर सोए लोग परेशान हो गए थे। कच्चे घरों वाले और बगीचों में रहने वालों में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन

अभोली संवाददाता के अनुसार, सुरियावां थानाक्षेत्र के भिखमापुर गांव में आंधी-तूफान के दौरान शौच के निकली महिला शिवकुमारी देवी (40) पत्नी रामराज बिंद लौटते समय नीम के पेड़ की डाल उस पर आ गिरी। इससे उस की दबकर मौत पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर सुरियावां थानाध्यक्ष औरंगजेब खां पहुंच गए। उन्होंने शव पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभोली बाजार में आंधी तूफान से तीन विद्युत पोल उखड़ गए, दो दर्जन दूकानों और रिहायशी मकानों के टीन
विज्ञापन

शेड उड़ गए। वहीं इलाके के गुआली में करीब दो दर्जन आम, महुआ, नीम आदि के दो दर्जन पेड़ गिरे हैं। इसी तरह सुरियावां थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव में आंधी के दौ रान पेड़ गिरने से जटाशंकर बिंद (45) की मौत हो गई। पुलिस ने शव पंचनामा करके पोस्टमार्टम भेज दिया। इसी तरह सुरियावां थानाक्षेत्र के पाली भिड़िउरा गांव में आंधी के दौरान पेड़ गिरने से शौच के लिए जा रहे रामराज पांडेय (60) की मौत हो गई। इससे गांव में शोक व्याप्त हो गया। पुलिस ने शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेज दिया है। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में आंधी-तूफान में नीम का पेड़ गिरने से किशोरी गंगा कुमारी (15) पुत्री कैलाशनाथ घायल हो गई। जबकि  थाना क्षेत्र के चकसहाब गांव में पेड़ का डाल गिरने से अमन (15) चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया। इसी तरह थाना क्षेत्र के सराय जगदीश गांव में आंधी-तूफान के चलते पूर्व प्रधान छेदी शाह के मकान का छत ढह गया। छत ढहकर पड़ोसी के मकान पर जा गिरा। इससे महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। छत गिरने से पड़ोसी फिरोज का मकान ध्वस्त होने से करीब डेढ़ लाख का नुकसान हो गया। घायलों में सलमा बेगम (35) पत्नी फिरोज, मोहर्रम (18), तौफीक (12) पुत्रगण फिरोज शामिल है। जंगीगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते हैं कि मकान गिरने की जानकारी होने पर आस-पास वाले पहुंच गए। अन्यथा हादसे से इंकार नहीं किया सकता था। ग्रामीणों ने नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। बाबूसराय संवाददाता के अनुसार, बाजार में तीन स्थानों पर घर के सामने लगे टीनशेड उखड़ गए और आधा दर्ज न पुराने विशालकाय पेड़ धराशायी हो गए। हालांकि कुछ लोगों को आंशिक चोट भी आई है, लेकिन मामला अधिक  गंभीर नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed