फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   STF got success: 50 thousand bounty on absconding person for 18 years arrested from Maharashtra

एसटीएफ को मिली कामयाबी : 18 साल से फरार चल रहा 50 हजार ईनामी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Tue, 26 Nov 2024 11:39 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 26 Nov 2024 11:39 PM IST
सार

खबर भदोही के ज्ञानपुर से है 2006 में गजिया बैंक लूटकांड में शामिल बदमाश को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। बताते चलें कि अभ्युक्त उन्नाव जिले के आलमपुर का निवासी है और शातिर अपराधियों में शुमार है। पिछले 18 सालों से पुलिस को चकमा देकर छिप रहा था।

विज्ञापन
STF got success: 50 thousand bounty on absconding person for 18 years arrested from Maharashtra
अभ्युक्त सतीश उर्फ अजीत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एसटीएफ को बड़ी कामयाबी तब मिली जब 18 साल से फरार 50 हजार के इनामी अभियुक्त सतीश सिंह एसटीएफ को महाराष्ट्र के थाणे से गिरफ्तार किया गया। 2006 में भदोही के गांव गजिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था।

विज्ञापन


अभियुक्त उन्नाव जिले के आलमपुर, बारा सगवर का निवासी बताया जा रहा है। साल 2006 में भदोही कोतवाली गजिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक जनपद भदोही में लूट की घटना को अंजाम दिया था और  भदोही कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


मामले में कुछ अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया था । वहीं कुछ पुलिस मुठभेड़ में मारे गये थे। घटना में शामिल सतीश उर्फ अजीत फरार चल रहा था। एसटीएफ को सूचना मिली की सतीश उर्फ अजीत महाराष्ट्र के आईडीसी बागले इस्टेट थाणे में रह रहा है। सूचना पर पहुंची एसटीएफ के हत्थे चढ़ा। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना नाम बदल कर इधर-उधर  छिप कर रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed