{"_id":"65f690ab2bbfdce2de03399b","slug":"stf-arrested-rohit-of-bhadohi-in-police-recruitment-paper-leak-case-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paper Leak: पुलिस भर्ती के पेपर लीक में STF ने भदोही के रोहित को किया गिरफ्तार, अहमदाबाद में करता था नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paper Leak: पुलिस भर्ती के पेपर लीक में STF ने भदोही के रोहित को किया गिरफ्तार, अहमदाबाद में करता था नौकरी
Sun, 17 Mar 2024 12:11 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:11 PM IST
सार
सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपल लीक मामले का तार भदोही जिले से भी जुड़ गया है। जिले के कोइरौना के खेमापुर निवासी रोहित पांडेय को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। वह अहमदाबाद स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपल लीक मामले में एसटीएफ ने रोहित पांडेय को गिरफ्तार किया है। वह कोइरौना क्षेत्र के खेमापुर का रहने वाला है। इसकी सूचना मिलने के बाद गांव के लोग स्तब्ध रह गए। रोहित ने हाल ही में अहमदाबाद की ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी शुरू की थी।
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती परीक्षा में गोलमाल के मामले में चार साल पूर्व कोइरौना के बारीपुर के रूद्रपति और मायापति का नाम सामने आया था। एसटीएफ ने मुख्य आरोपी केएल पटेल, रूद्रपति को साल 2020 में ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि मायापति मई 2023 में गिरफ्तार हुआ।
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती मामले में मुख्य आरोपी की गैंगस्टर में करोड़ों की संपत्ति जब्त हो चुकी है। इस बीच सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में भदोही का नाम जुड़ गया है। कोइरौना के खेमापुर निवासी रोहित पांडेय अहमदाबाद स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने बताया कि वह सरल स्वभाव का है। उसका नाम इस मामले में आया पता नहीं। इससे पूरा गांव स्तब्ध है। उसके पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं। छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच एसटीएफ कर रही है।