फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Statue of former MP gathering dust in Kotwali for two months

कोतवाली में दो माह से धूल फांक रही पूर्व सांसद की प्रतिमा

Mon, 27 Sep 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Statue of former MP gathering dust in Kotwali for two months
गोपीगंज कोतवाली में दो माह से धूल फांक रही पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की प्रतिमा लोगों के लिए चर्चा का विषय बन रही है। वीआईपी पार्टी जिलाध्यक्ष रमापति केवट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश साहनी ने स्व. फूलन देवी के शहादत दिवस पर 18 प्रतिमाएं लगाने की घोषणा की थी। 17 प्रतिमाएं अन्य जिलों में स्थापित हो गई और 18वीं प्रतिमा गोपीगंज के अमिलहरा गांव में लगवाने के लिए पार्टीजन ले जा रहे थे जिसे प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस ने कोतवाली में रखवा दिया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं शहादत दिवस में शामिल होने के लिए आ रहे मुकेश साहनी को बाबतपुर एअरपोर्ट पर नजरबंद करा देने से वह नहीं आ सके थे। वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक प्रतिमा का बलिदान देकर आने वाले समय में इसी तरह की 50,000 और प्रतिमाएं लगवाई जाएंगी जिसका निर्माण भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार निषाद ने कहा कि किसी चर्चित और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति का शहादत दिवस मनाने के लिए परमीशन लिया जाता है।
वीआईपी पार्टी ने गाइड लाइन का उल्लंघन कर प्रतिमा अमिलहरा में लगवाने ले जाते समय पुलिस ने रोक लिया। आने वाले समय में प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर रखवाने के लिए तैयारी की जा रही है। मामले से डीएम और एसपी को ज्ञापन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed