फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sports clubs will be formed in PM Shri schools of the district

Bhadohi News: जिले के पीएमश्री स्कूलों में गठित होगा स्पोर्ट्स क्लब

Wed, 17 Dec 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sports clubs will be formed in PM Shri schools of the district
ज्ञानपुर। जिले में बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के बाद अब पीएमश्री विद्यालयों में भी खेल सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा निखारने के लिए स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया जाएगा। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उनकी प्रतिभा को बेहतर मंच दिया जाएगा। जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग में विभूति नारायण सिंह राजकीय इंटर काॅलेज, बेसिक शिक्षा विभाग में 10 विद्यालयों सहित जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर को पीएमश्री योजना में चयनित किया गया है। इन विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में भी बढ़ावा देने के लिए पहल की गई है। ‘खेलें भी खिलें भी’ थीम पर खेल गतिविधियां संपन्न कराने के लिए स्पोर्ट्स क्लब का गठन करने का निर्देश दिया गया है। इसके अंतर्गत शतरंज, कैरम, क्रिकेट, बैडमिंटन, एथलेटिक्स आदि खेल संपन्न कराए जाएंगे। शासन के निर्देश पर सभी पीएमश्री विद्यालयों में स्पोर्ट्स क्लब का गठन अनिवार्य किया गया है। हर विद्यालय में खेल में रुचि रखने वाले कम से कम 10 विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स क्लब की सदस्यता दी जाएगी। इसके बाद उनकी पसंद के अनुसार खेल सामग्री खरीदी जाएगी। यदि कोई विद्यार्थी किसी विशेष खेल में आगे बढ़ने की इच्छा व्यक्त करता है तो उसे विशेषज्ञ मार्गदर्शन भी उपलब्ध होगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुरूप कार्रवाई व क्लब गठन के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed