{"_id":"628a70ff0531ee25442f1942","slug":"speed-of-kovid-vaccination-in-the-carpet-city-bhadohi-news-vns654957943","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीन नगरी में कोविड वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीन नगरी में कोविड वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में कोविड वैक्सीनेशन की गति तेज होने लगी है। रोजाना वैक्सीनेशन सेंटरों पर हजारों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं।
अप्रैल में एक साथ छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद मई के पहले और दूसरे सप्ताह में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वैक्सीन लगवाने के लिए सभी आयु वर्ग के लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। 12-14 साल के 53, 086 बच्चों को वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई जा चुकी है। 6868 को दूसरी डोज लग चुकी है। कुल 66,853 बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। 15 से 17 साल के एक लाख 10, 689 किशोर किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसमें से 1,01,333 किशोरों को प्रथम डोज और 76,887 किशोरों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। दूसरी डोज की तिथि आने पर लोग स्वयं आकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। 18 से 44 साल के 11,69,750 को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। प्रथम डोज सभी को लग चुकी है। 83.59 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगी है। उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार दुबे ने बताया बीते कुछ दिनों की अपेक्षा वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या बढ़ी है।
दो हजार लोगों को लगाई गई वैक्सीन
ज्ञानपुर। रविवार को स्वास्थ्य मेला स्थलों सहित सभी सीएचसी व पीएचसी सेंटर पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दो हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सेंटर पर हर वर्ग के लोग टीकाकरण करवाने पहुंचे। कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण ही एक उपाय है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार दुबे ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को निरंतर जागरूक किया जा रहा है। संवाद