{"_id":"601e70d38ebc3ed270316426","slug":"special-voter-revision-in-two-gram-panchayats-bhadohi-news-vns573070076","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ग्राम पंचायतों में विशेष मतदाता पुनरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ग्राम पंचायतों में विशेष मतदाता पुनरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भदोही नगर पालिका में शामिल 15 ग्राम पंचायतों के कारण प्रभावित दो गांवों में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। आयोग का पत्र पहुंचने पर जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने निर्देश जारी कर दिया। छह से 23 फरवरी तक अभियान चलेगा, जबकि 15 मार्च को अंतिम प्रकाशन होगा।
कोरोना वायरस के कारण 2020 में होने वाला पंचायत चुनाव मार्च-अप्रैल 2021 में संभावित है। अधिसूचना भले ही अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन आयोग के निर्देश पर प्रशासन तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है। भदोही ब्लॉक की 15 ग्राम पंचायतों के नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने के कारण दुलमदासपुर ग्राम पंचायत प्रभावित हुआ। इसके कुछ राजस्व गांव पालिका में चले गए जबकि मकदूमपुर नई ग्राम पंचायत बनाई गई। दोनों ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए आयोग ने विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाने का निर्देश दिया। जिसमें छह से 23 फरवरी तक मतदाताओं की ड्राफ्ट नामावली तैयार करना, 24 फरवरी को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन, 24 से 26 फरवरी तक मतदाता सूची का निरीक्षण, 24 फरवरी से दो मार्च तक आपत्तियां प्राप्त करना, तीन से आठ मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण करना और 15 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने कहा कि आयोग का पत्र आने पर जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्देश जारी किया गया है। 15 मार्च तक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने की स्थिति में चुनाव को लेकर अधिसूचना मार्च के दूसरे पखवारे में जारी हो सकता है।