{"_id":"61fc1826b86ce022d91cee72","slug":"special-secretary-inspected-cow-shelter-and-paddy-purchasing-centers-bhadohi-news-vns6368177100","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशालाएं देखी, वैक्सीनेशन का भी जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशालाएं देखी, वैक्सीनेशन का भी जाना हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन से नामित नोडल अधिकारी और युवा कल्याण विभाग के विशेष सचिव देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने बृहस्पतिवार को पिपरिस स्थित गो संरक्षण केंद्र और धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद वह केंद्रों पर पहुंच कर टीकाकरण का जायजा लिया। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। कार्य में उदासीनता पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विशेष सचिव ने अस्थायी गौआश्रय स्थल बढ़ौना, स्वास्थ्य उपकेंद्र उचेठा, धान क्रय केंद्र बीसापुर, पीवीसी पब्लिक स्कूल टीकाकरण कैंप, खंड विकास कार्यालय भदोही, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में वेंटीलेेटर वार्ड एवं आक्सीजन प्लांट, मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र सराय क्षत्रशाह, वृहद गौ संरक्षण केंद्र पिपरिस, गौवंश आश्रय कस्तूरीपुर, पीसीएफ केंद्र पुरानी बाजार, अस्थायी गौवंश आश्रय मसुधी अभोली, अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल आनंदडीह अभोली का निरीक्षण किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जय सिंह ने गौवंश आश्रय स्थल बढ़ौना, कस्तुरीपुर सुरियावॉ, मसुधी, आनंदडीह एवं वृहद गौ संरक्षण केंद्र पिपरिस में व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने गायों की उपस्थिति, चारा, सुपूर्दगी, चिकित्सा पंजिका का अवलोकन किया। सीएमओ से वैक्सीनेशन की जानकारी ली। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने पूर्व में हुई धान खरीद और इस वर्ष हुई धान खरीद के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रों से किसानों का धान वापस नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह आदि रहे।