फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Special campaign will be run for the adoption of tuberculosis patients

क्षय रोगियों को गोद लेने के लिए चलेगा विशेष अभियान

Wed, 23 Mar 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Special campaign will be run for the adoption of tuberculosis patients
क्षय रोगियों को गोद लेने के लिए प्रदेश व्यापी विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने की।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि विश्व क्षय रोग दिवस पर 24 मार्च से प्रदेश के समस्त जनपदों में क्षय रोगियों को विभिन्न लोकोपकारी, सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं व गणमान्य व्यक्तियों द्वारा गोद लिया जाएगा। इसके लिए अभियान चलेगा। भारत सरकार के आह्वान पर प्रदेश सरकार का यह संकल्प है कि 2025 तक उत्तर प्रदेश को क्षय रोग से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए क्षय रोगियों के चिह्नित करने के पश्चात उनकी चिकित्सा नियमित रूप से सुनिश्चित की जा रही है। उन्हें चिकित्सा की अवधि तक उत्तम पोषण उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि मरीज का ठीक तरह से उपचार हो सके। डीएम ने बताया कि 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस पर जनपद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 600 क्षय रोगियों को गोद लिए जाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed