फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sparvel in the 10th and the topper in the 12th

10वीं में आंचल और 12वीं में नवीन रहे टॉपर

Sat, 10 Jun 2017 01:34 AM IST
bhadohi
bhadohi Updated Sat, 10 Jun 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
Sparvel in the 10th and the topper in the 12th
‌शिक्षा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का रिजल्ट शुक्रवार को दोपहर बाद जारी हो गया। जिले के होनहारों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। रामदेव मौर्य बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा आंचल मौर्य ने 92.17 फीसदी अंक प्राप्तकर हाईस्कूल में जिले में टॉप किया, जबकि सर्वोदय बृजभूषण सिंह इंटर कॉलेज के छात्र नवीन मौर्य 93.20 अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट में अव्वल रहे। इंटरमीडिएट में 87.42 और हाईस्कूल में 87.26 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहे।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट को लेकर शुक्रवार को सुबह से ही छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखा। दोपहर बाद रिजल्ट आने पर होनहारों के चेहरों पर खुशियां दिखने लगीं, वहीं जो असफल रहे, वे मायूस दिखे। हाईस्कूल में रामदेव मौर्य बालिका इंटर कॉलेज, खमरिया की छात्रा आंचल मौर्य अव्वल रहीं तो खमरिया के शहीद नरेश इंटर कॉलेज के छात्र अमन कुमार मौर्य 91.33 फीसदी अंक के साथ दूसरे और 90.33 फीसदी अंक लेकर अर्पित मिश्र ने तीसरे स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर माध्यमिक विद्यालय खरगपुर की छात्रा प्रिया 89.67 फीसदी और नारायण इंटर कॉलेज महमदपुर सेमराध के छात्र आकाश सिंह 89.50 फीसदी अंकों के साथ जिले में पांचवें स्थान पर रहे। इसी तरह इंटरमीडिएट में श्री बृजभूषण सिंह सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्र नवीन कुमार मौर्य 93.20 फीसदी अंक पाकर जिले में अव्वल रहे। रोही इंटर कॉलेज की छात्रा प्रगति 92.20 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। नारायण इंटर कॉलेज महमदपुर सेमराध के छात्र सत्येंद्र सिंह 92 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। शिक्षा विभाग के आंकड़ाें पर नजर डाली जाए तो इंटरमीडिएट में 87.42 फीसदी और हाईस्कूल में 87.26 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण हुए। इंटरमीडिएट के 26 हजार 662 परीक्षार्थियों में 22 हजार 705 उत्तीर्ण हुए, जबकि हाईस्कूल में 31 हजार 498 छात्र-छात्राओं में से 24 हजार 999 पास हुए। खास बात यह कि भदोही जिला हाईस्कूल में मंडल में अव्वल रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed