फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP workers staged a protest

Bhadohi News: सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
SP workers staged a protest
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गिरफ्तारी के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना पर बैठ
बलिया। प्रधानमंत्री आवास के समीप चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की देर शाम को नगर के टीडी काॅलेज चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को समझा कर प्रदर्शन समाप्त कराया। इसके कुछ देर बाद ही कलेक्ट्रेट पर डीएम कार्यालय के सामने सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठक गए। इस दाैरान जिलाध्यक्ष व सपा विधायक संग्राम सिंह यादव, सपा नेता कामेश्वर सिंह, महिला प्रकोष्ट की राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष सीमा राजभर समेत अन्य ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन

इस दाैरान पूर्व नपाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार देश और प्रदेश में बनी है तब से देश में जंगल राज कायम हो गया है। दिल्ली के जंतर मंतर पर अपनी मांगों के समर्थन में धरना दे रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। छात्र नेता रोहित चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लेना कायरतापूर्ण कार्य है। नगर पालिका के सभासद अमित दुबे ने कहा कि सरकार युवाओं की उपेक्षा कर रही है। उनकी बातों को सुनते हुए तत्काल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेना चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मिंटू खान, दिग्विजय पासवान, सपा के बहुजन प्रकोष्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती, रामेश्वर पासवान, आशुतोष ओझा, धनजी यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed