ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ रहीं आपराधिक घटनाओं के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। न आम जनता न्याय पा रही है न व्यापारी और किसान को। रोजगार की तलाश में बेरोजगार परेशान हैं। महिला सशक्तीकरण के नाम पर बहाए जा रहे करोड़ों रुपये का कोई मतलब नहीं है। युवतियां और किशोरियां बलात्कार, दुष्कर्म, गैंगरेप की शिकार हो रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न आपराधिक मामले भी उठाए। सरकार आम जनता की जिम्मेदारी संभालने में विफल हो चुकी है। ऐसेे में योगी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर हृदय नारायण प्रजापति, जाहिद बेग, रामकिशोर बिंद, प्रदीप यादव, हसनैन अंसारी, कल्लू सिंह, संतोष यादव, इजहार अंसारी, धर्मेंद्र मिश्र, विजय सोनकर आदि रहे।