फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP MLA Zahid Beg will be released from jail after 10 months and 5 days

Bhadohi News: 10 महीने पांच दिन बाद जेल से बाहर आएंगे सपा विधायक जाहिद बेग

Wed, 23 Jul 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
SP MLA Zahid Beg will be released from jail after 10 months and 5 days
ज्ञानपुर। मानव तस्करी के मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग को बुधवार को जमानत मिल गई। करीब 10 महीने पांच दिन बाद वह जेल से बाहर निकलेंगे।
विज्ञापन

19 सितंबर को जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण के बाद उन्हें जिला कारागार से सेंट्रल जेल नैनी भेजा गया था। उन पर दर्ज तीन मुकदमों में एक-एक करके राहत मिलती गई। भदोही नगर के पंचभैय्या वार्ड स्थित सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर आठ सितंबर की रात को नौकरी ने आत्महत्या कर लिया था। नौ सितंबर को पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवती का शव बाहर निकाला। भदोही स्थित उनके आवास से एक नाबालिग नौकरानी को मुक्त कराया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने भदोही विधायक जाहिद बेग, उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग पर बच्चों की तस्करी और आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई मामले दर्ज किए थे।
घटना के बाद ही विधायक और उनका कुनबा फरार हो गया। 19 सितंबर को विधायक ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया।
इस दौरान सपा नेताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी। इससे विधायक पर तीन मुकदमें दर्ज हो गए। पहले विधायक को ज्ञानपुर जिला कारागार में रखा गया, लेकिन 24 घंटे बाद ही उन्हें नैनी जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से मारपीट के मुकदमें में जिला न्यायालय से राहत मिल गई जबकि आत्महत्या के लिए उकसाने में एक माह पूर्व हाईकोर्ट से राहत मिली थी। अब बुधवार को हाईकोर्ट से ही मानव तस्करी के मुकदमें में भी राहत मिल गई।

इससे उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। विधायक के भतीजे मंटू बेग ने बताया कि विधायक करीब 10 माह पांच दिन जेल में रहे। बेटे जईम बेग को छह जून को ही राहत मिल गई थी। कुर्की के मुकदमें में राहत नहीं मिलने से अभी पत्नी सीमा बेग फरार चल रही हैं।
उनकी पत्नी को भी हाल ही में एक अन्य मुकदमें में अग्रिम जमानत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed