फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP MLA Jahid Beg surrendered in court of Bhadohi

Bhadohi News: सपा विधायक जाहिद बेग का भागते- गिरते नंगे पांव अदालत में सरेंडर, चप्पल और चश्मा टूटा

Thu, 19 Sep 2024 12:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 19 Sep 2024 12:35 PM IST
सार

भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सपा विधायक जाहिद जमाल बेग व उनकी पत्नी सीमा बेग पर किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने समेत दो मामलों में केस दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
SP MLA Jahid Beg surrendered in court of Bhadohi
सपा विधायक जाहिद जमाल बेग को जेल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही से सपा विधायक जाहिद जमाल बेग ने बृहस्पतिवार को भागते- गिरते नंगे पांव अदालत में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने अदालत परिसर के बाहर विधायक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस से धक्का-मुक्की हुई, इसमें विधायक की चप्पल और चश्मा टूट गया। वह नंगे पांव ही भागकर कोर्ट रूम पहुंचे, तव जाकर पुलिस की गिरफ्त से बच सके।

विज्ञापन


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साबीहा खातून की अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इससे पहले विधायक के बेटे जईम बेग को गिरफ्तार किया गया था। मामले में नामजद विधायक की पत्नी सीमा वेग की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

  

सपा विधायक के आवास की तीसरी मंजिल पर गत आठ सितंबर को नाजिया (17 साल) ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। श्रम विभाग और बाल कल्याण समिति ने छापा मारा तो विधायक के घर से एक और नाबालिग बरामद हुई।

पूछताछ में पता चला कि नाजिया और बरामद नाबालिग विधायक की नौकरानी थीं। बयान के आधार पर ही विधायक और उनकी पत्नी सीमा बेग के खिलाफ नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने और उसके साथ मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed