फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP MLA ahead in spending funds, BJP behind

Bhadohi News: निधि खर्च करने में सपा विधायक आगे, भाजपा पीछे

Thu, 21 Sep 2023 11:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:14 AM IST
विज्ञापन
SP MLA ahead in spending funds, BJP behind
ज्ञानपुर। जिले में विकास कार्यों को लेकर लंबे-चौड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधि अपनी विधायक विकास निधि का डेढ़ करोड़ रुपये भी खर्च नहीं कर पा रहे हैं। तीनों विधायकों में सपा विधायक जाहिद बेग खर्च करने में अव्वल हैं, जबकि निषाद पार्टी के विपुल दूबे दूसरे और भाजपा के दीनानाथ भाष्कर तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

जिले की तीनों विधानसभाओं में 2022 में चुनाव हुए। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर लगातार विधायक बने, जबकि निषाद पार्टी के विपुल दूबे पहली बार सदन में पहुंचे। भदोही से सपा से जाहिद बेग निर्वाचित हुए। 2022 में दो किश्तों में मिले तीन-तीन करोड़ को माननीयों ने खर्च कर दिया, लेकिन 2023 में खर्च करने की रफ्तार काफी धीमी है। परियोजना निदेशक कार्यालय के आंकड़ों पर गौर करें तो 2023 में विधायकों को ढाई-ढाई करोड़ की पहली किस्त मिली। जिसमें सपा विधायक जाहिद बेग ने स्ट्रीट लाइट संग अन्य कार्य में डेढ़ करोड़ खर्च कर चुके हैं, जबकि एक करोड़ का प्रस्ताव आ चुका है। ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे एक करोड़ 25 लाख खर्च कर चुके हैं, जबकि 50 लाख का प्रस्ताव आया है। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर एक करोड़ खर्च कर चुके हैं, जबकि डेढ़ करोड़ का प्रस्ताव अभी तक नहीं आया है। पीडी आदित्य कुमार ने कहा कि विधायकों के प्रस्ताव पर ही निधि का कार्य होता है। जैसे-जैसे प्रस्ताव आता है। उसी के आधार पर निधि की रकम भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed