फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP Mazdoor Sabha workers demonstrated at the Collectorate

Bhadohi News: सपा मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Wed, 23 Jul 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
SP Mazdoor Sabha workers demonstrated at the Collectorate
ज्ञानपुर। समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पांच सूत्री मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष गुलाब पाल ने कहा कि सरकार के तानाशाही रवैये से जनता परेशान है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, अपराध दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। गरीबों को दो जून की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने मनरेगा मजदूरों को साल में 300 दिन का काम और 600 रुपये मजदूरी, श्रम पोर्टल को तत्काल खोलकर लाभार्थियों का चयन, पुराने श्रम कानूनों को बहाल करने एवं नए श्रम संहिता को समाप्त करने की मांग की। प्रदेश के पांच हजार प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने से रोकना और दलितों और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, ह्रदय नारायण प्रजापति, कल्लन यादव, छविनाथ यादव, राजकुमार, डाॅ. नेब्बूलाल, बच्चन पाल, प्रदीप वियोगी, धर्मेंद्र मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed