फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP leaders got bail in violation of Section 144

धारा 144 के उल्लंघन में सपा नेताओं ने कराई जमानत

Thu, 08 Sep 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
SP leaders got bail in violation of Section 144
ज्ञानपुर। जिला न्यायालय में बुधवार को एक ओर पूर्व विधायक विजय मिश्र और डाक्टर सिंह की पेशी तो दूसरी ओर सपा नेताओं की जमघट वादकारियों, अधिवक्ताओं ने लिए कौतूहल बना रहा। सपा नेता और वर्तमान भदोही विधायक जाहिद बेग ने बताया कि 2008 में हुए धारा 144 के उल्लंघन में न्यायालय ने नोटिस का तामिला कराकर जमानत के लिए आदेश दिया है। उल्लंघन करने वालों में कुल 67 से अधिक सपा नेताओं के खिलाफ ने आईपीसी एक्ट 188 लगाकर पुलिस ने विवेचना रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत किया। इसमें से चार नेताओं की मौत हो चुकी है और पूर्व मंत्री समेत पांच लोगों ने अपनी फाइल अलग करा लिया है। जमानत कराने आए नेताओं में कंचन सोनकर, हसनैन अंसारी, काशीनाथ पाल, रमेश ददा, दीपनारायण भारती, अयूब, लालजी यादव, कमला शंकर महतो, शोभनाथ यादव, घनश्यामदास गुप्ता, संतोष यादव, शमीम, कमला देवी, पन्नालाल यादव, बदरे आलम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed