फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP leaders became angry after seeing the controversial poster of the SP chief, complained to the SP and warned of agitation.

Bhadohi News: सपा मुखिया का विवादित पोस्टर देखकर आक्रोशित हुए सपा नेता, एसपी से की शिकायत, आंदोलन की दी चेतावनी

Tue, 12 May 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
SP leaders became angry after seeing the controversial poster of the SP chief, complained to the SP and warned of agitation.
चौरी में लगा सपा मु​खिया का विवादित पोस्टर। संवाद
जिले के चौरी में सपा मुखिया अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगाने पर सोमवार को जिले की राजनीति गरमा गई। पोस्टर देखते ही सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। कार्यकर्ताओं ने पोस्टर हटा दिया। मामले की सूचना सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव को दी। सपा जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी शैलेश कुमार को फोन कर शिकायत दर्ज कराई। विवादित पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह का विवादित पोस्टर लगाकर जिले में अशांति फैलाने काम किया जा रहा है। भाजपा नेताओं की ओर से यह पोस्टर लगाया गया है। कहा कि अगर पोस्टर लगाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। चौरी थाना क्षेत्र के चौरी रोड मोरवा पुल के पास कुछ अराजकतत्वों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के वरिष्ठ नेताओं आजम खां व जियाउर्हमान बर्क का आपत्तिजनक पोस्टर लगाए थे। इस पर अखिल भारतीय यादव महासंघ के पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई। महासंघ ने अराजक तत्वों पर शहर का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए सीओ भदोही को ज्ञापन सौंपा। दोषियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की मांग की। महासंघ के विधान चंद्र यादव ने बताया कि पोस्टर सुनियोजित ढंग से पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदनाम करने की नियत से लगाया गया था। पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री पर बिजली चोरी करने का बेबुनियाद आरोप लगाया गया था। इस दौरान रामधर यादव, विधान चंद्र यादव, संतोष यादव, रवि शिवकरन यादव, कृष्णा यादव, राम कृष्ण यादव, सुदेश यादव, सुभाष यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed