{"_id":"daea7a04886cddb1dd63a6e3f0a9f9e2","slug":"sp-blew-modi-s-effigy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने फूंका मोदी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने फूंका मोदी का पुतला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद, निषाद समेत 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए यूपी सरकार के भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी न देने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
भाजपा, केंद्र सरकार और मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि मोदी सरकार झांसा देकर सत्ता में आ गई, लेकिन जब गरीबों के हित में कार्य करने का समय आया तो हीलाहवाली कर रही है।
पूर्व विधान सभाध्यक्ष डॉ.सनवारुल हक, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष राम शिरोमणि बिंद के नेतृत्व में पुतला दहन करने चौराहे पर जुटे कार्यकर्ताओं ने जमकर नाराजगी जाहिर की। पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन करने वालों में छेदीलाल यादव, बबलू गौड़, राकेश कुमार, मनोज कन्नोजिया, रामनाथ पटेल, रमेश बिंद, जीतलाल आदि मौजूद रहे।