फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sorry mother, take care of yourself... I miss you... I gave up by writing on WhatsApp status.

Bhadohi News: सॉरी मां, अपना ख्याल रखना...आई मिस यू... व्हाट्सअप स्टेटस पर लिख कर दे दी जान

Mon, 28 Oct 2024 03:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Sorry mother, take care of yourself... I miss you... I gave up by writing on WhatsApp status.
सॉरी मां अपना ख्याल रखना..आई मिस यू...। व्हाट्सअप पर परिजनों के नाम यह स्टेटस लिखकर 16 साल के कक्षा-11 के एक छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। कोतवाली क्षेत्र के अहिमनपुर हाल्ट से पुरब की तरफ प्राथमिक विद्यालय से 200 मीटर आगे ट्रैक पर उसका शव मिला। किशोर ने आनंद बिहार से बलिया जाने वाली 22428 डाउन भृगु एक्सप्रेस के सामने आकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। नगर पंचायत खमरिया के वार्ड नंबर-15 लोहिया नगर निवासी प्रमोद यादव का पुत्र अखिलेश यादव (16) कक्षा-11 का छात्र था। रविवार की सुबह वह घर से बिना बताए सुबह सात बजे निकला था। इस बीच उसने अपने व्हाट्सअप पर अपनी बड़ी बहन और अपनी मां की फाेटो के साथ स्टेटस लगाया। जिसमें उसने खिला था सॉरी मां, दीदी अपना ख्याल रखना, आई मिस यू...। परिजन स्टेटस देखते तो कुछ समझ पाते।
विज्ञापन

इस बीच सुबह लगभग आठ बजे आनंद बिहार से बलिया जाने वाली 22428 डाउन भृगु एक्सप्रेस के सामने आकर किशोर अखिलेश ने आत्महत्या कर ली। उसका शव अहिमनपुर हाल्ट से पूरब की तरफ प्राथमिक विद्यालय से 200 मीटर आगे मिला। मृतक की दो बहन हैं और वह अपने मां-बाप का इकलौता लड़का था। अभी दोनों बहनों की शादी नही हुई है। पिता मजदूरी का कार्य करते हैं। किशोर ने यह कदम क्यों उठाया, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed