फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sonologist returned from Maha Kumbh, ultrasound started

Bhadohi News: महाकुंभ से लौटे सोनियोलॉजिस्ट, गोपीगंज सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड शुरू

Sat, 17 May 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sonologist returned from Maha Kumbh, ultrasound started
गोपीगंज। आखिकार लंबे समय के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पर अल्ट्रासाउंड फिर शुरू हो गया। सोनियोलॉजिस्ट डॉ. आशीष गुप्ता की महाकुंभ से वापसी हो गई। इसके बाद से अल्ट्रासाउंड शुरू कर दिया गया है। इसके अलाव सीएचसी पर बेबी वॉर्मर और फोटोथेरेपी भी शुरू की गई है। अमर उजाला ने 11 मई को महाकुंभ खत्म हुए 73 दिन बीते, दो चिकित्सक अभी भी कर रहे ड्यूटी नाम शीर्षक से खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। जिसके बाद से स्वास्थ्य महकमा हरकत में आई। सोनियोलॉजिस्ट को प्रयागराज से बुलाया गया। अब सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड तथा बेबी वॉर्मर एवं फोटो थेरेपी की सुविधा पूरी तरह मरीज को मिलने लगा है। दो महीने पहले इंस्टाल होने के बाद सोनियोलॉजिस्ट की ड्यूटी प्रयागराज महाकुंभ लगाई गई थी। इसके कारण अल्ट्रासाउंड का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा था। अब यह सुविधा मिलने लगी है। बेबी वार्मर और फोटो थेरेपी सेंटर का शुभारंभ हुआ है। डॉ. आशीष गुप्ता ने बताया महाकुंभ से उनकी वापसी हो गई है। 14 मई से गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड सीएचसी पर किया जा रहा है। यहां बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के अंतर्गत 13 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया गया था। बेबी वॉर्मर तथा फोटो थेरेपी के बारे में बताया मां के गर्भ में बच्चों का टेंपरेचर कुछ दूसरा रहता है। इसके बाद बच्चा पैदा होने पर उसे बेवी वार्मर थेरेपी दी जाती है। इसी प्रकार पैदा होने वाला बच्चा जिसको पीलिया की शिकायत होती है। उसे फोटो थेरेपी के माध्यम से दूर किया जाता है। अधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार पाडेंय ने बताया कि अल्ट्रासाउंड, बेबी वार्मर और फोटो थेरेपी की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसका लाभ लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed