{"_id":"6636a38060b43c6bf10b8897","slug":"son-in-law-arrested-for-shooting-mother-in-law-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-111712-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सास को गोली मारने के मामले में दामाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सास को गोली मारने के मामले में दामाद गिरफ्तार
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के राम किशुनपुर बसही गांव में एक सप्ताह पूर्व सास पर जानलेवा हमला करने के आरोपी दामाद को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा बरामद किया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया।
राम किशुनपुर बसही गांव में 26 अप्रैल की रात को पत्नी की विदाई नहीं करने पर पान कुमारी पत्नी रामधनी बिंद पर उनके दामाद ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इसका उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने दामाद के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एसपी के निर्देश पर गठित टीमें उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। शनिवार को पुलिस टीम ने मठहा-भीटी प्रयागराज सीमा पर चेकिंग के दौरान आरोपी शिवकुमार बिंद निवासी चौरहवा, जगदीशपुर थाना हंडिया प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर झाड़ियों से जानलेवा हमला करने में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद कर लिया।
पुलिस के मुताबिक चार साल पूर्व उसकी शादी हुई। पत्नी ज्यादातर समय मायके में ही रहती थी। पत्नी की विदाई की बात को लेकर सास से कहासुनी हुई। रात में सोते समय आरोपी ने मच्छरदानी में सो रही अपनी सास के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। गोली सिर के ऊपरी हिस्से में लगी। आवाज सुनकर सब लोग जग गए उससे पहले मैं तमंचा को पास के सरपत में छिपाकर भाग गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।