फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Son and nephew of former MLA Vijay Mishra appeared in bhadohi court statement of rape victim recorded

Bhadohi: पूर्व विधायक विजय मिश्र का बेटा और भतीजा कोर्ट में पेश, दुष्कर्म पीड़िता का बयान दर्ज

Sat, 07 Jan 2023 07:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,भदोही
अमर उजाला नेटवर्क,भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 Jan 2023 07:46 PM IST
सार

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र का बेटा विष्णु  और एक दुष्कर्म के मामले में भतीजा डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष शनिवार को कोर्ट में पेश हुए। दुष्कर्म के मामले में पीज़िता 

विज्ञापन
Son and nephew of former MLA Vijay Mishra appeared in bhadohi court statement of rape victim recorded
पूर्व विधायक का बेटा विष्णु मिश्र (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र का बेटा विष्णु मिश्रा और एक दुष्कर्म के मामले में भतीजा डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र शनिवार को कोर्ट में पेश हुए। पीड़िता का बयान दर्ज होने के बाद शेष कार्रवाई के लिए अगली तारीख 20 जनवरी तय की गई। एके-47 बरामदगी में पुलिस रिमांड के मामले में पूर्व विधायक संग पुलिस कोर्ट में पेश नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


वाराणसी की गायिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र, बेटा विष्णु मिश्र, भतीजा मनीष मिश्र, नाती विकास मिश्र सहित आधा दर्जन से अधिक करीबी नामजद हैं। उस मामले में शनिवार को बेटा विष्णु मिश्रा एफटीसी प्रथम सुबोध सिंह की अदालत में पेश हुआ। जहां पीड़िता का जिरह हुआ। शेष जिरह के लिए अगली तारीख 20 जनवरी को तय की गई।
विज्ञापन


इसी तरह प्रयागराज की एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में ब्लॉक प्रमुख डीघ मनीष मिश्र एडीजे द्वितीय अरशद अहमद की अदालत में पेश हुए। जहां पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। इस मामले में अगली तारीख 20 जनवरी नियत की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता आनंद शुक्ला ने बताया कि गोपीगंज स्थित पेट्रोल टंकी पर एके- 47 मिलने के मामले में पुलिस की ओर से एसीजेएम साधना गिरी के यहां विजय मिश्र के रिमांड के लिए आवेदन किया गया था। शनिवार को पूर्व विधायक संग पुलिस भी मौजूद नहीं हुई। इस मामले में 11 जनवरी को अगली तारीख तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed