Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Solution Day: 27 out of 104 complaints disposed

Bhadohi News: 104 शिकायतों में 27 का निस्तारण

Sat, 10 Dec 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Solution Day: 27 out of 104 complaints disposed
ज्ञानपुर। जिले के नौ थानों-कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। कुल 104 शिकायतों में मात्र 27 निस्तारित हुए। अधिकतर मामले राजस्व विभाग से जुड़े रहे। संबंधित लेखपाल और बीट प्रभारी को निस्तारण की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने ज्ञानपुर कोतवाली में समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उसका निस्तारण करने की हिदायत दी। कहा कि पुलिस और जनता के बीच संवादहीनता दूर करें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने राजस्व व पुलिस के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान ज्ञानपुर कोतवाली में कुल 13 प्रार्थना पत्र पड़े। इसमें चार का भी मौके पर निस्तारण हुआ। शेष संबंधित विभाग को निस्तारण के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरियावां थाने में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती व प्रभारी एसडीएम केएस पांडेय ने समस्याएं सुनीं। यहां 13 मामले आए। सभी को स्थलीय सत्यापन के बाद निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। ऊंज थाने पर एसडीएम केके पांडेय ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान राजस्व से जुड़ी चार समस्याएं आई। इसमें सिर्फ एक का निस्तारण हो सका। शेष को संबंधित विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया।
दुर्गागंज थाने में प्रभारी तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति व नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय ने समस्याएं सुनीं। यहां 10 मामले आए हैं। इसमें दो का निस्तारण हो सका। चौरी में आए पांच मामलों में एक का निस्तारण हुआ। भदोही कोतवाली में एसडीएम डॉ. केएस पांडेय व सीओ अजय चौहान ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 30 शिकायतें आई। इसमें केवल सात का निस्तारण हो सका। ज्यादातर मामले राजस्व से जुड़े रहे। अन्य मामलों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश राजस्व व पुलिस टीम को दिया गया।

कोइरौना थाने में 10 मामले राजस्व से जुड़े आए। इसमें पांच का निस्तारण हो सका। गोपीगंज कोतवाली में एसडीएम ज्ञानपुर एके पांडेय ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल सात शिकायतें आईं और चार का निस्तारण हुआ। औराई कोतवाली में एसडीएम लालबाबू दुबे और सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह ने समस्याएं सुनी। इस दौरान 12 शिकायतों में तीन का समाधान किया गया।
समाधान दिवस में आने वाली शिकायतें राजस्व विभाग के अलावा भूमिधरी, ग्रामसमाज की जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed