फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Social distancing telegram on showing mask in B.Ed entrance exam

बीएड प्रवेश परीक्षा में मास्क दिखा पर सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार

Sun, 09 Aug 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Social distancing telegram on showing mask in B.Ed entrance exam
केएनपीजी कॉलेज ज्ञानपुर में बीएड परीक्षार्थियों की लगी लाइन। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिले में रविवार को हुई बीएड प्रवेश परीक्षा में कोरोना का खौफ दिखा। अफसर से लेकर परीक्षा देने अभ्यर्थी मास्क लगाए रहे। परीक्षा केंद्रों पर भी सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई थी। मगर सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार कर दिया गया। परीक्षा कक्ष में भले ही परीक्षार्थियों को दूर-दूर बैठाने का प्रबंध किया गया था, लेकिन परीक्षा में शामिल होने के लिए आए परीक्षार्थियों की भीड़ को सामाजिक दूरी बरतने के प्रति जागरूक नहीं किया जा सका। परीक्षार्थी एक-दूसरे के बेहद करीब होकर कतार में खड़े रहे। सहसा ही लोगों के मुंह से निकल जाता कि कोरोना संक्रमण काल में इस तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को पांच केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई। दोनों पालियों में कुल 185 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीएम, एसपी समेत अन्य अफसरों ने परीक्षा केंद्रों का च्रक्रमण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रविवार को परीक्षा को लेकर सुबह से ही ज्ञानपुर के विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी पहुंचने लगे। अभ्यर्थियों की तलाशी के बाद परीक्षा कक्षों में भेजा गया। पहली पाली में सुबह नौ बजे और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से परीक्षाएं शुरू हुईं। जिले के पांचों केंद्रों पर कुल 2100 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 185 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 1915 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। औराई संवाददाता के अनुसार, केशव प्रसाद मिश्र महिला महाविद्यालय में पंजीकृत 500 परीक्षार्थियों में 12 अनुपस्थित रहे। डीएम राजेंद प्रसाद, एसपी रामबदन सिंह, केंद्र प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह, नोडल अफसर पीएन डोंगरे, पर्यवेक्षक ऋचा यादव, केंद्राध्यक्ष वृजकिशोर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो गई। कोरोना काल में सामाजिक दूरी और अन्य तरह के मानकों का पालन कराने का पूरा प्रयास किया गया था। केंद्रों पर सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था भी की गई थी। कुछ परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षार्थियों की भीड़ से सामाजिक दूरी टूटने की सूचना मिली, लेकिन उसे पूरी तरह रोका नहीं जा सकता था। फिर भी जो संभव हो सकते थे, वह सारे प्रयास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक चौरसिया, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed