फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Social distancing at religious places

धार्मिक स्थलों पर टूट रही सोशल डिस्टेंसिंग

Mon, 15 Jun 2020 04:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Social distancing at religious places
ज्ञानपुर/जंगीगंज। अनलॉक एक में खुले धार्मिक स्थलों पर आस्था के आगे सामाजिक दूरी तार-तार हो जा रही है। सोमवार को सेमराध समेत अन्य शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर सुबह से ही भक्तों के जयकारे से गुंजायमान रहे।
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण सवा दो माह के लॉकडाउन में सभी धार्मिक स्थल बंद रहे। एक जून से अनलॉक एक प्रभावी हुआ, लेकिन धार्मिक स्थल आठ जून से खोले गए। गृह मंत्रालय संग जिला प्रशासन की ओर से गाइडलाइन जारी की गई थी। इसमें मंदिरों में पांच लोग से अधिक लोगों के प्रवेश, घंटा-घड़ियाल न छूने की हिदायत दी गई थी, लेकिन श्रद्धालु आस्था के आगे निर्देशों को भूल गए। काशी प्रयाग के मध्य स्थित स्वयंभू बाबा सेमराधनाथ धाम में कोरोना आपदा के बीच भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन पूजन किया। सोमवार के चलते तड़के से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसमें श्रद्धालुओं ने मास्क लगाकर दर्शन पूजन किया, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए। कमोबेश यही हाल तिलेश्वरनाथ, बाबा बड़े शिव समेत अन्य देवस्थलों का रहा। इसके पूर्व रविवार शाम को ग्राम प्रधान रामबली सिंह, रामकीर्तन सिंह, वीर बहादुर सिंह, संजय पांडेय पूरे मंदिर को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed