फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   six workers injured collapses Overhead of water tank in bhadohi

Bhadohi: भरभराकर गिरा पानी टंकी का ओवरहेड, 6 मजदूर घायल, ठेकेदार मौके से फरार; यह लापरवाही आई सामने

Thu, 21 Mar 2024 10:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 21 Mar 2024 10:17 PM IST
सार

Bhadohi News: जल जीवन मिशन के तहत 3.54 करोड़ की लागत से 12 मीटर ऊंची टंकी बनाई जा रही है। बीते पांच महीने से चल रहे निर्माण का कार्य जीए इन्फ्रा प्राइवेट लि. जयपुर की कंपनी करा रही है। बताया जा रहा है कि होली पर्व को देखते हुए रायबरेली निवासी ठेकेदार बबलू कश्यप योजना का काम जल्द से जल्द निबटाने के चक्कर में मजदूरों से काफी देर तक काम लेता था।

विज्ञापन
six workers injured collapses Overhead of water tank in bhadohi
अस्पताल में भर्ती घायल मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के ऊंज थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव में गुरुवार की शाम निर्माणाधीन पानी टंकी का ओवरहेड भरभराकर गिर गया। हादसे में छह मजदूर घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाया गया। जहां दो की हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया। घायलों में चार दातागंज बदायूं के मनोज, अजय, विजय व राजन हैं। वहीं दो मजदूर पलवारपुर सुरियावां, भदोही के पवन व लवकुश हैं। जानकारी होते ही एसडीएम व सीओ भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद कार्यदायी संस्था का ठेकेदार व कर्मचारी फरार हो गए। 
विज्ञापन


ऊंज के मुंगरहा गांव में जल जीवन मिशन के तहत 3.54 करोड़ की लागत से 12 मीटर ऊंची टंकी बनाई जा रही है। बीते पांच महीने से चल रहे निर्माण का कार्य जीए इन्फ्रा प्राइवेट लि. जयपुर की कंपनी करा रही है। बताया जा रहा है कि होली पर्व को देखते हुए रायबरेली निवासी ठेकेदार बबलू कश्यप योजना का काम जल्द से जल्द निबटाने के चक्कर में मजदूरों से काफी देर तक काम लेता था।
विज्ञापन


पानी टंकी के चारों पिलर खड़े होने के बाद गुरुवार को ओवरहेड की ढलाई का कार्य चल रहा था। मजदूर लोहे की सरिया का जाल बिछाने के बाद उस पर सीमेंट और कंक्रीट का मिक्सर बिछा दिए। इस बीच, ओवरहेड के नीचे लगी एक बल्ली टूट गई और पूरा ढांचा भर भरभराकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो की हालत गंभीर

six workers injured collapses Overhead of water tank in bhadohi
मौके पर पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि ढलाई कार्य में 12 मजदूर लगे थे। हादसे में छह मजदूर किसी तरह कूदकर बच गए, लेकिन छह लोग मलबा समेत उसके नीचे दब गए। जानकारी होते तत्काल मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। वहीं सभी को चिकित्सालय पहुंचाया गया। घटना में भदोही निवासी पवन और लवकुश की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही एसडीएम भान सिंह व सीओ प्रभात राय मौके पर पहुंच गए। वहीं देर शाम जलनिगम एक्सईएन मुजीब अहमद भी घायलों को देखने पहुंचे। घटना के बाद कंपनी के ठेकेदार व कर्मचारी मौके से फरार हो गए। 

बोले अधिकारी
घटना में छह घायलों की सूचना गलत है। तीन घायल हुए हैं। जिसमें दो ही हालत नाजुक है। मामले में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच के बाद भी पता चलेगा। - मुजीब अहमद, एक्सईएन, जलनिगम, ग्रामीण। 

घटना में कार्यदायी संस्था की लापरवाही सामने आई है। पुलिस मामले की जांच करेगी। जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - भान सिंह, एसडीएम, ज्ञानपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed