फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sitamarhi was buzzing with tourists

सैलानियों से गुलजार रहा सीतामढ़ी

Sat, 02 Jan 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sat, 02 Jan 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Sitamarhi was buzzing with tourists
 हजारों श्रद्धालुओं ने जहां पवित्र गंगा तट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई, वहीं युवाओं, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की भारी भीड़ नव वर्ष के पहले दिन सीतामढ़ी घूमने पहुंचीं।
विज्ञापन


 सुबह आठ बजे से ही लोगों  का सीतामढ़ी आगमन शुरू हो गया, जो पूरे दिन जारी रहा। दोपहर 12 बजे तक पूरी पर्यटन स्थली भीड़ से खचाखच भर  गई। मंदिरों में दर्शन पूजन के अलावा सैलानियों ने खरीदारी भी की। 
विज्ञापन



शुक्रवार की सुबह से लोगों के आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो दोपहर बाद तक जारी रहा। दोपहर तक मंदिर परिसर में लोगों की काफी भीड़ हो गई। सैलानियों ने सीता समाहित स्थल मंदिर, बड़े हनुमान जी मंदिर, महर्षि वाल्मीकि  आश्रम, प्राचीन सीता मंदिर, उड़िया बाबा आश्रम, मौनी बाबा आश्रम, बाबा धवासा नाथ  आश्रम आदि स्थलो के विभिन्न मंदिरों में पूजन अर्चन कर नववर्ष का स्वागत  अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में लोगों ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर  तैराकी का आनंद उठाया। लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया।

 युवाओं ने गंगा में नौकायन कर दोस्तों संग मौजमस्ती की। गंगा  नदी पार कर लोगों ने बालू के रेत में गाजे बाजे संग जमकर डांस भी किया साथ  ही लिट्टी बाटी अन्य व्यंजनों को खाया।


सुरक्षा के मद्देनजर एसओ कोइरौना हरिवंश सिंह यादव चौकी इंचार्ज तारुणेंद्र त्रिपाठी दिनभर चक्रमण करते रहे। इसके  अलावा पुलिस बल और महिला पुलिस कर्मी की तैनाती भी भीड़ भाड़ वाले जगहों पर  रही। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों का टूर सीतामढ़ी पहुंचा बच्चों ने नव  वर्ष के स्वागत में खूब धमाल चौकड़ी कर नव वर्ष का अभिनन्दन किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed