फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sitamarhi tourist place struggling with lack of infrastructure

बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा सीतामढ़ी पर्यटन स्थल

Thu, 24 Jun 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sitamarhi tourist place struggling with lack of infrastructure
जनपद के प्रमुख धार्मिक पौराणिक पर्यटन स्थलों में शुमार सीतामढ़ी मौजूदा समय में सरकारी तंत्र की उपेक्षा का शिकार है। उपेक्षा के चलते पर्यटन स्थल का विकास अधर में लटका है। कोरोना काल के बाद यहां पर्यटन आश्रित व्यवसाय को नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि कोरोना काल से पूर्व सीतामढ़ी में औसतन 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं और सैलानियों का आगमन यहां होता था। लेकिन अब यह संख्या महज हजार दो हजार तक सिमट गई है। शैलानियों के आकर्षण के प्रमुख केंद्र सीता मंदिर, मां गंगा का पावन तट, 108 फिट ऊंचे श्री हनुमान जी की मूर्ति, महर्षि वाल्मीकि आश्रम, बाबा धवासानाथ आश्रम, उड़िया बाबा आश्रम स्थलों पर शाम ढलते ही अंधेरा पसर जाता है। बुनियादी सुविधाएं मसलन बिजली, स्वच्छ पेयजल, सुलभ शौचालय, रैन बसेरा, पार्किंग की अव्यवस्था परेशानी के सबब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed