फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sisda sought by trains to Jaipur

एसिसडा ने मांगी जयपुर के लिए ट्रेनें

Mon, 22 Feb 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Mon, 22 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sisda sought by trains to Jaipur
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का भाजपा और आल इंडिया कारपेट यार्न स्पिनर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन (एसिसडा) पदाधिकारियों ने सोमवार को भदोही स्टेशन पर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। एसिसडा ने उनसे जयपुर के लिए विशेष ट्रेन की मांग की। मुश्किल से दो मिनट के लिए स्टेशन पर रुके रेलराज्य मंत्री प्लेटफार्म पर भी उतर आए। इस दौरान भाजपा नगर इकाई के लोगों ने उनका नारों के बीच उनका स्वागत किया। वह पंजाब मेल से भदोही पहुंचे थे।
विज्ञापन


 रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा प्लेटफार्म पर स्वागत करने वालों की भीड़ देखकर प्लेटफार्म पर उतर आए। इस बीच एसिस्डा के मानद सचिव, संतोक चंद्र गोलछा ने मंत्री को अपना ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भदोही को कालीन नगरी बताते हुए कहा गया कि भदोही देश को श्रम के बदले डालर दिलाने वाला जिला है। उन्होंने बताया कि ऊन के अधिकतर व्यवसायी मूलत: राजस्थान के हैं, जिनके आने जाने की व्यवस्था नहीं है। बताया गया कि कभी मिर्जापुर से तो कभी उन्हेें इलाहाबाद जाकर जयपुर अथवा बीकानेर की ट्रेनें पकड़नी पड़ती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने हावडा-जैसलमेल एक्सप्रेस और पूर्वा एक्सप्रेस का स्टापेज मांगने के साथ भदोही होकर जयपुर जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन चलाने की मांग की। इलाहाबाद-जयपुर के बीच नियमित चलने वाली इलाहाबाद एक्सप्रेस को वाराणसी तक वाया भदोही विस्तार देने की भी मांग पदाधिकारियों ने की। ज्ञापन देने वालों में रमेश काबरा, जेएस जैन, हरीश चाण्डक, रामू शर्मा,  जीतेंद्र जैन, केके श्रीवास्तव, एसपी श्रीवास्तव आदि रहे। उधर रेल राज्यमंत्री के यहां से गुजरने की बात सुनकर बड़ी संख्या में भाजपाजन भी स्टेशन पर पहुंच गए। नगर प्रभारी प्रिंस गुप्ता के नेतृत्व में उनका फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें ज्ञापन देकर महामना एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन भदोही से चलाने और भदोही वासियों को मेमू ट्रेन की मांग की। स्वागत करने वालों में  प्रिय कुमार श्रीवास्तव, अखंड  प्रताप सिंह, शिवशंकर यादव, सुभाष मौर्य, परमील श्रीवास्तव, सूरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed