{"_id":"683c68438f351823030f483a","slug":"silence-prevails-at-aurai-bus-station-buses-coming-from-prayagraj-are-also-passing-through-the-highway-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: औराई बस स्टेशन पर पसरा सन्नाटा, प्रयागराज से आने वाली बसें भी हाइवे से गुजर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: औराई बस स्टेशन पर पसरा सन्नाटा, प्रयागराज से आने वाली बसें भी हाइवे से गुजर रही
Sun, 01 Jun 2025 08:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 01 Jun 2025 08:57 PM IST
सार
औराई बस स्टेशन पर इन दिनों सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रयागराज से आने वाली सारी बसें हाइवे से गुजर रही हैं जिससे आम जनता में निराशा है।
विज्ञापन
बस स्टैंड पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज और वाराणसी के मध्य स्थित औराई रोडवेज बस स्टेशन एक सप्ताह से वीरान हो गया है। यहां अब प्रयागराज से आने वाली बसें भी नहीं रूक रही। इससे यात्रियों को निजी वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। बसें फ्लाईओवर के ऊपर से ही निकल जा रही है। इससे स्टेशन के अंदर और बाहर आटो वालों का कब्जा हो गया है।
विज्ञापन
प्रयागराज और वाराणसी के मध्य सबसे बड़ा औराई बस स्टेशन तीन एकड़ में फैला हुआ है। दो से ढाई साल पर्व दो करोड़ से उसका सुंदरीकरण कराया गया। लंबा चौड़ा परिसर, प्रतीक्षालय बैठने के लिए बेंच, पंखे, पानी और शौचालय जैसी सारी व्यवस्थाएं मौजूद हैं, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण स्टेशन बदहाल हो गया है।
विज्ञापन
स्टेशन में चल रहा कैंटीन एक हफ्ते से बंद है। जिसके चलते बसें बस स्टेशन में नहीं आ रही है। कुछ लोगों का मानना है कि नाश्ते की सुविधा न होने से बसें अंदर नहीं आ रही है। वाराणसी से आने वाली बसें पहले ही नहीं रूकती थीं, लेकिन अब प्रयागराज से आने वाली बसें भी नहीं आ रही है। जिनकी संख्या करीब 50 से 70 है।
विज्ञापन
इससे यात्री निजी साधनों से अपने गंतव्य को जा रहे हैं। बस स्टेशन इंचार्ज रवि शंकर पांडेय ने बताया कि लिखित रूप से विभागीय अधिकारियों को पत्र दिया गया है। बस स्टेशन में कोई भी बसें नहीं आ रही है। सभीफ्लाई ओवर के ऊपर से ही निकल जा रही है। एआरएम कैंट गौतम कुमार ने कहा कि बस न रूकने का मामला संज्ञान में है।
चेकिंग टीम को लगाया गया है। कैंटिन बंद होने की भी जानकारी है। जल्द ही उक्त कैंटिन का टेंडर निरस्त कर दूसरी खोली जाएगी।