फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shri Ram killed Ravana, resounding cheers

Bhadohi News: श्रीराम ने किया रावण का संहार, गूंजी जय-जयकार

Mon, 20 Oct 2025 07:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram killed Ravana, resounding cheers
बाबूसराय। श्री बजरंग रामलीला समिति सारीपुर की ओर से आयोजित रामलीला में रविवार की देर शाम अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाद, कुंभकरण और रावण वध की लीला दिखाई गई। कलाकारों ने दिखाया कि भगवान श्रीराम अंगद को रावण के दरबार में शांति दूत के रूप में भेजते हैं। रावण नहीं मानता तो अपने पैर को जमा कर वह अपने शक्ति का परिचय देते हैं। रावण के न मानने पर श्रीराम लंका पर चढ़ाई कर देते हैं। रावण मेघनाद को भेजता है। मेघनाद शक्ति का प्रयोग कर लक्ष्मण को मूर्छित कर देते हैं। सुषेन वैद्य संजीवनी बूटी की मदद से लक्ष्मण को जीवित कर देते हैं। इसके बाद कुंभकरण युद्ध को आता है, जो श्रीराम के द्वारा मारा जाता हैं। रावण मेघनाद को भेजता है। मेघनाद भी युद्ध क्षेत्र में मारा जाता है। इसके बाद वह खुद युद्ध के मैदान में उतरता है। भगवान राम ने रावण का भी संहार किया जाता है। इसके बाद लीला का विश्राम होता है। औराई के ब्लाॅक प्रमुख बृजमोहन मिश्रा उर्फ विकास ने पोखरे के एक तरफ पक्का घाट एवं पोखरे की सुंदरीकरण कराने की घोषणा की। प्रबंधक सुनील कुमार पाठक ने बताया कि भरत मिलाप 21 अक्तूबर को छह बजे से होगा। इस मौके पर मिथलेश पाठक, कृष्ण कुमार पाल, उत्तम दुबे, शनि पाठक, भाई जी दुबे, राजेंद्र प्रसाद पाठक, सुनील पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed