फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Show cause notice to the Executive Director of CEPC

सीईपीसी के अधिशासी निदेशक को कारण बताओ नोटिस

Wed, 23 Jun 2021 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to the Executive Director of CEPC
कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के चेयरमैन उमर हमीद ने परिषद के अधिशासी निदेशक (ईडी) संजय कुमार को उनके खिलाफ शिकायतों के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब देने के लिए ईडी को 15 दिन का समय दिया गया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि जब तक वे नोटिस का जवाब नहीं देंगे तब तक के लिए निलंबित रहेंगे। ईडी के निलंबन और नोटिस की सूचना फैलते ही कालीन उद्योग में हलचल मच गई। सीईपीसी के ईडी तीन वर्ष से अधिक समय से परिषद में इस पद पर हैं। गत 12 जून को विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) ने उनकी सेवा समाप्त कर पदमुक्त कर दिया था। लेकिन 15 जून को भदोही में हुए परिषद की प्रशासनिक समिति की बैठक में विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के पत्र पर कार्रवाई करने से इंकार कर दिया था। इसी बीच 17 जून को चेयरमैन सिद्धनाथ सिंह का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नए चेयरमैन उमर हमीद ने 18 जून को पदग्रहण करने के पांचवें दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए ईडी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चेयरमैन ने बताया कि ईडी पर विभिन्न प्रशासनिक सदस्यों के कई गंभीर आरोप हैं। जिस पर कार्रवाई के तहत उन्हें बुधवार को नोटिस जारी किया गया है। बताया कि नोटिस का जवाब देने के लिए उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है। जब तक वे नोटिस का जवाब नहीं दे देते हैं तब तक के लिए निलंबित रहेंगे। उनका जो भी जवाब होगा दो जुलाई की प्रशासनिक समिति की बैठक में रखा जाएगा। जिस पर फैसला समिति करेगी। उधर नोटिस जारी होने की सूचना कालीन उद्योग में फैलते ही हलचल मच गई और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed