{"_id":"6027fea48ebc3ee8fc534c88","slug":"shot-in-an-altercation-in-old-enmity-one-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही: पुरानी रंजिश में मारपीट में चली गोली, एक गंभीर रूप जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: पुरानी रंजिश में मारपीट में चली गोली, एक गंभीर रूप जख्मी
Sat, 13 Feb 2021 10:00 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के सरबतखानी गांव में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें गोली भी चल गई। इससे दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गांव के शिव मंदिर के पास बैठे दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद में मिथलेश नामक्त युवक ने फायरिंग कर दी। इससे रविंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने गोली चलाने वाले मिथलेश को लाठी डंडों से पीट दिया, जिससे उसकी भी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल रविंद्र सिंह को चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। चौरी थानाध्यक्ष रामदरस ने बताया कि दोनों पक्षों से घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन