{"_id":"62000e0b4d9abb6d53464993","slug":"shivani-increased-her-honor-by-getting-admission-in-mbbs-bhadohi-news-vns6373174153","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस में प्रवेश पाकर शिवानी ने बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस में प्रवेश पाकर शिवानी ने बढ़ाया मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर के रजपूरा चौराहे स्थित सहारा हॉस्पिटल के निदेशक, डॉ.आरके यादव की पुत्री शिवानी यादव को केजीएमयू लखनऊ में एमबीबीएस में प्रवेश मिला है। शिवानी ने प्रथम प्रयास मे ही नीट-2021 क्वालीफाई कर लिया। काउंसलिंग के बाद उसे यूनिवर्सिटी में सीट मिली तो वह खुशी से झूम उठी। रविवार को दिन भर बधाई देने के लिए लोग पहुंचते रहे।
शिवानी के मम्मी-पापा के अलावा परिवार में तीन भाई और एक बहन पहले से डाक्टर हैं। परिवार में वह सातवीं डाक्टर होगी। आज जब उसके घर लोग बधाई देने पहुंचे तो शिवानी ने कहा कि घर के और लोगों को देख कर ही उसने डाक्टर बनने का सपना संजोया था। वह अपनी कामयाबी का श्रेय दादा डॉ.धर्मराज यादव, दादी कलावती देवी और माता डॉ.अर्चना यादव को देती है, जिन्होंने प्रोत्साहित किया। पिता डॉ.आरके यादव ने बताया कि बेटी को पढ़ाई के लिए की पूरी छूट दी थी। उसने घर वालों और जनपद को गौरवान्वित किया।
बताया कि बेटी ने दसवीं तक पढ़ाई नगर के ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल में की। रामपुर (जौनपुर) में बारहवीं करने के बाद मेडिकल की तैयारी के लिए कोटा चली गई थी। बधाई देने वालों में सपा जिलाध्यक्ष विकास यादव, राजेंद्र यादव, संतोष यादव मुन्ना, अजीत यादव, ओपी यादव, सूबेदार यादव, धर्मेंद्र यादव, राहुल यादव आदि रहे।