{"_id":"2018ddb4f0dcbef69907aa6fcccfd700","slug":"shiv-yadav-atishi-game-rajpura-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव यादव के आतिशी खेल से रजपुरा चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव यादव के आतिशी खेल से रजपुरा चैंपियन
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Fri, 29 Jan 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजपुरा की जीत के हीरो रहे शिव यादव जिन्होंने 10 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। उन्हें मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
विजेता टीम के कप्तान पवन यादव को मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने ट्राफी और नगद पुरस्कार दिया। 15 ओवर के मैच में नईबाजार ने टॉस जीत कर रजपुरा को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया।
रजपुरा ने शिव यादव के 75 रनों की मदद से 202 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया। शिव के अलावा सनी खां ने भी 48 रनों का अंशदान किया।
जवाब में उतरी नईबाजार की टीम शुरू से ही कमजोर नजर आई और केवल 108 रन पर उसके सभी खिलाड़ी आउट हो गए। नईबाजार के लिए महाराज 42 और बबलू ने 20 रन बनाए।
उधर एक हफ्ते से चल रहे टूर्नामेंट का फाइनल देखने के लिए मैदान दर्शाकों से खचाखच भरा रहा। दर्शक भी पूरी तैयारी के साथ चौकों, छक्कों और आउट होने पर ढोल नगाड़ो के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन
सनी खां और बबलू को उनके आलराउंड खेल के लिए बेस्ट प्लेयर, नीलू कुरैशी को बेस्ट फील्डर खिताब से नवाजा गया। विजेता टीम के कप्तान पवन यादव और उप विजेता टीम के कप्तान सुरेश कुमार सोनकर को जिलाध्यक्ष ने ट्रॉफी और अन्य प्रोत्साहन पुरस्कार दिया।
उन्होंने कहा कि खेलों के लिए कोई उम्र नहीं होती। इसमें हर वर्ग और उम्र के लोगों को हिस्सा लेना चाहिए। समापन समारोह में मुख्य रूप से संजय यादव, हूपर यादव, नान्हक यादव, विनोद यादव, महेंद्र यादव, रामलाल यादव, विधान यादव, नागेंद्र यादव, शिवकांत यादव, श्यामलाल यादव मौजूद रहे। पप्पू यादव और हिमांशु यादव ने अंपायरिंग व तुषार यादव ने कमेंट्री की।