फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shehnai will ring on 10th, 175 daughters will have yellow hands

10 को बजेगी शहनाई, 175 बेटियों के पीले होंगे हाथ

Tue, 07 Jun 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shehnai will ring on 10th, 175 daughters will have yellow hands
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब बेटियों की शादी 10 जून को सभी छह ब्लॉकों में होगी। ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक तैयारी पूरी कर ली गई है। जरूरी सामानों की खरीदारी भी अंतिम दौर में पहुंच गई है। करीब 175 गरीब परिवारों की बेटियों की शादी कराई जाएगी।
विज्ञापन

गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में किसी तरह की दिक्कत न आने पाए। उनकी भी शादी सकुशल संपन्न हो सके, इसके लिए शासन स्तर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरूआत की गई है। जिले में 175 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए 51 हजार रुपये की दर से 76.50 लाख रुपये आवंटित किए जा चुके हैं। समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि 10 जून को सभी ब्लॉकों में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। सभी ब्लॉकों को 28-28 जोड़ों के चयन की जिम्मेदारी दी गई है। नगर पंचायत को एक-एक जोड़ा चयन करने के लिए कहा गया है। नगरीय इलाकों में चयनित जोड़ों की शादी भी पास के ही ब्लॉक के समारोह में ही होगी। उन्होंने बताया कि हर शादी पर मिलने वाले 51 हजार रुपये में ेस 35 हजार लड़की के खाते में भेजे जाएंगे। अवशेष 10 हजार के सामान, छह हजार रुपये टेंट और जलपान की व्यवस्था पर खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि जेम पोर्टल से खरीदारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed