फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shaurya Vikas Samiti distributed ration among the poor

शौर्य विकास समिति ने वितरित कराया गरीबों में राशन

Mon, 21 Jun 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Shaurya Vikas Samiti distributed ration among the poor
शौर्य विकास समिति की ओर से सोमवार करियांव रोड मोढ़ स्थित राजमहल कार्यालय पर सौ से अधिक गरीब, असहाय परिवारों में राशन का वितरण कराया गया। इस दौरान समिति के सत्यप्रकाश ने कहा कि नीव इंडिया संस्था के सहयोग से समिति वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में जनसेवा को महत्व दे रहा है। परिवारों में 15 किलो आटा, दो किलो चावल, चार किलो दाल, एक किलो चीनी, नमक, हरदी, मिर्च-धनिया के पैकेट बंद पाउडर दिया जा रहा है। आने वाले समय में और परिवारों को चिह्नित कर आर्थिक संकट का सामना करने वालों की मदद की जाएगी। सामान पाकर जरूरतमंद परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौटती रही। महामारी से बचने के लिए साफ-सफाई, भीड़भाड़ से दूरी बनाने, साबुन से हाथ धोने आदि को लेकर जागरूक भी किया गया। इस मौके पर सत्यप्रकाश, पुष्पलता, कुसुम सिंह, रमापति पांडेय, शक्ति शंकर समेत संभ्रांतजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed